Showing posts with label सेवा मिशन. Show all posts
Showing posts with label सेवा मिशन. Show all posts

Wednesday, September 24, 2008

बालाहेडी आश्रम पर सेवा मिशन जारी, सहयोग की अपील

बालाहेडी आश्रम पर श्री गुरूजी की देखरेख में जरूरतमंदों के लिए मुफ्त दवा वितरण व्यवस्था बदस्तूर जारी है। विगत कुछ काल से गुरूजी के प्रवास के कारण इसमें व्यवधान आ गया था।
पिछले करीब सात वर्षों से चल रही इस व्यवस्था के मुख्य समर्थक दौसा जिले के मंडावर कस्बे के थोक व खुदरा दवा विक्रेता श्री दयाशंकर खण्डेलवाल रहे हैं। उन्होंने अपनी ओर से कभी भी दवाओं की आपूर्ति में कसार नहीं आने दी है।
उल्लेखनीय है कि इस व्यवस्था का लाभ आर्थिक रूप से सक्षम लोग भी लेते हैं जो गुरूजी के अनुभवों का लाभ और माँ भगवती कि कृपा कि तलाश में भारी तादाद में आते ही रहते हैं। ऐसे लोग अपने इलाज का खर्च ख़ुद उठाते हैं।
इस व्यवस्था को अधिक विस्तार देने के लिए सभी सुधिजनों से आर्थिक सहयोग कि अपेक्षा है। आप अपनी सहयोग राशि ख़ुद पधार कर या निम्न पते पर गुरूजी के नाम से भेज सकते हैं।
रेखांकित चेक या ड्राफ्ट महेशानंद (Maheshanand) के नाम से भेजें।
पता है-
श्री गोविन्द आश्रम,
बालाहेडी,
दौसा- 321608
पाँच सौ रूपये या उससे अधिक की राशि भेजनेवालों के नाम इस पन्ने पर प्रकाशित किए जायेंगे। इसे आप सेवा मिशन के तहत कभी भी देख सकते हैं।