Monday, September 8, 2008

जन्मदिन मुबारक

प्रिय रुनु,

जन्मदिन की हार्दिक बधाइयाँ। मेरे असंख्य चुम्बन तुम्हारे लिए हसीन फूल बन के आयें। तुम सदा उन्हीं हसीन फूलों की तरह खिलती और महकती रहो।

तुम्हारा और सिर्फ़ तुम्हारा-

--रवि

ट्वेंटी-२० की सफलता की मार टीवी चैनेलों पर

भारत में ट्वंटी-२० फार्मेट क्रिकेट की बेतहाशा सफलता ने टीवी चैनलों के सामने खेल के दूसरे फार्मेट्स के मुकाबलों के लिए प्रायोजक ढूँढने की मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
देश के प्रमुख चैनलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक प्रमुख समाचारपत्र को बताया है किउन्हें अब टेस्ट और वन डे मैचों के लिए प्रायोजक जुटाना मुश्किल हो रहा है। लगभग सभी प्रायोजक ट्वेंटी-२० को ही पसंद कर रहे हैं.

मइया से कन्हैया तक की नवीं यात्रा पूरी हुई

श्री गुरूजी महेशानंद जी की अगुआई में मइया से कन्हैया तक की लगातार नौवीं यात्रा आज ८ सितम्बर को बालाहेडी में पूरी हो गयी। यात्रा ३ तारीख को शुरू हुई थी।
बालाहेडी की मइया के पावन धाम से विगत वर्षों की तरह इस बार भी भक्तों ने गोवर्धन धाम की पवित्र पैदल यात्रा गणेश चतुर्थी की शुभ वेला में शुरू करके लगातार नौवीं बार गिरिराज की परिक्रमा की। मइया के भक्त हर साल राधा अष्टमी को गोवर्धन की परिक्रमा करते हैं।
इस बार गुरूजी के देर से आने के कारण भक्तों की संख्या कम रही। फ़िर भी गुरूजी के खेरली के भक्तों ने जम कर सेवा का प्रमाण दिया। मंडावर में श्री बल्लभ जी ने विगत वर्षों की तरह इस बार भी मंडल को अपने निवास पर विश्राम करने की व्यवस्था की।
डीग में बालाहेडी के श्री नत्थूलाल पटेल की तरफ़ से रात के भोजन का प्रबंध किया गया। इसी तरह श्री प्रभुदयाल दीवान की तरफ़ से भी एक समय के भोजन का प्रबंध किया गया।
भक्तों ने गुरूजी से मिल कर तय किया की अगले वर्षों में एक कमिटी बना कर अधिक से अधिक पदयात्रियों को कम शुल्क में गिरिर्राज की परिक्रमा का पुण्य लूटने का मौका दिया जाएगा।

ममता के समझौते से टाटा संतुष्ट नहीं, काम शुरू नहीं हुआ

टाटा मोटर्स ने कहा है की वह ममता के साथ हुए पश्चिम बंगाल सरकार के समझौते से संतुष्ट नहीं है। और ऐसी परिस्थिति में कम शुरू नहीं किया जा सकता।

कंपनी ने आज एक बयान में बताया कि वह इस बात पर विचार कर रही है कि मौजूदा हालातों में परियोजना आर्थिक और कारोबारी रूप से टिकाऊ है कि नहीं। ममता के साथ हुए समझौते में कोई खास दमदार बात नहीं है।

कंपनी या उसके ठेकेदारों के कामगार आज सोमवार को भी काम पर नहीं आए.

नैनो कार परियोजना को बचाने के लिए ममता ने समझौता किया

टाटा मोटर्स की बंगाल में अपनी कार परियोजन को रोक देने की धमकी के बाद दबाव में आई ममता बनर्जी ने आज कोलकाता में परियोजना को बचाने के लिए एक समझौता करलिया। इस समझौते के तहत पश्चिम बंगाल सरकार विस्थापित किसानों को मुआवजे की राशिः देने में जल्दी कार्रवाई करेगी और यह मानेगी कि कारखाना लगाने के लिए किसानों को जबरन उनकी जमीन से बेदखल किया गया था।
ममता ने आज अपनी पार्टी के लोगों को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह राज्य कि तरक्की चाहती हैं और टाटा मोटर्स के खिलाफ चल रहा आन्दोलन अब वापस लिया जा रहा है.

''हिंदुस्तान को परमाणु परीक्षण से रोकने की कोई शर्त नहीं'

न्यूक्लीयर सप्लायर्स ग्रुप के साथ हुए समझोते में ऐसा कुछ भी नहीं है जो भारत को परमदु परीक्षण करने से रोकता हो। केंद्रीय विज्ञान और प्रोद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने आज इस बात पर जोर देते हुए कहा की जब भारत को परीक्षण करने की जरूरत होगी तब परीक्षण भी होगा। उस काल की वैश्विक परिस्थियाँ तय करेंगी की दुनिया के देश क्या निर्णय लेते हैं।
विश्व राजनीति कोई कड़े बंधनों में पड़ी हुई स्थिर बात नहीं होती। समय की धारा तय कराती है की कब क्या होगा.

बिहार की बाढ़ से तुरत राहत नहीं

बिहार सरकार ने चेतावनी दी है की बाढ़ से विस्थापित करीब ढाई लाख लोगों को अगले छः महीनों से भी अधिक समय तक शिविरों में रहना पड़ सकता है। शिविरों की हालत बेहद ख़राब है। सफाई की कोई ठीक व्यवस्था नहीं होने के कारन महामारियों के फैलने का खतरा पूरी तरह से विद्यमान है।
सबसे बड़ी बात तो यह है कि बाढ़ प्रबंधन की समुचित नीति और कार्य योजना के अभाव में साल दर साल ऐसी आपदावों के टूट पड़ने का खतरा ज्यों का त्यों मौजूद है.