नेहा खण्डेलवाल अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रान्त में अपने पति के साथ रहती हैं। उनकी इसी वर्ष राजस्थान के अजमेर में शादी हुई है। उनके पति गूगल में कार्यरत हैं। नेहा हमारे लिए अमेरिका में बसे भारतीय लोगों और उनके जीवन आदि के बारे में बताती रहेंगी।
कैलिफोर्निया और आसपास बसे भारतीय लोगों का सक्रिय आध्यात्मिक जीवन भी है। नेहा जी हमारे लिए इन सभी बातों का गौर करते हुए हमें सूचित करती रहेंगी। उनसे संपर्क का पता है- nehajiusa@gmail.com
आप सीधे हमसे भी संपर्क कर सकते हैं। हमारा पता है- apneguruji@gmail.com
Monday, September 22, 2008
Wednesday, September 17, 2008
क्रिकेट के हुक्मरानों की नई चालबाजियां
भारतीय क्रिकेट में निजीकरण की शुरुआत करनेवाले आईसीएल के खिलाफ दुनिया भर के क्रिकेट हुकमरानों का नया दौर शुरू हो गया है। भारत में आईपीएल का जन्म आईसीएल के आतंक के साये में ही हुआ था।
देश में क्रिकेट के आला लम्बरदार बीसीसीआइ ने विश्व क्रिकेट संस्था (आईसीआई) में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए निजी लीग को मान्यता देने से रोक लिया था। इन लंबरदारों को अपनी जागीर को बचाए रखने के लिए मिल कर काम करना जरूरी है। कोई ताज्जुब नहीं कि वे ठीक ऐसा ही कर रहे हैं।
कपिलदेव जैसे धुरंधर और देशप्रेमी क्रिकेटर को इन ठेकेदारों ने न सिर्फ़ अपने साथ जुड़ी संस्थाओं से निकल दिया है वरन मौका पाकर अपमानित करने कि कोशिश भी कि है। याद रहे कि इन हुक्मरानों ने चंडीगढ़ स्टेडियम से कपिलदेव कि तस्वीर हटाने तक की जुर्रत कर ली है। भला हो जन आक्रोश कि जूती का कि उन्हें कपिल की तस्वीर वापस लगानी पड़ी।
अब ताजा ख़बर है कि बंगलादेशी हुक्मरानों ने तकनीकि बहाने बना कर उन ११ खिलाड़ियों के इस्तीफे स्वीकार करने से मना कर दिया है जो भारत आकर प्राईवेट लीग खेलना चाहते हैं।
किसने कहा था कि चोर-चोर मौसेरे भाई। उसको धन्यवाद।

अपनी यादगार बातों को पैगाम बना दें
हम आपकी किसी भी सूचना को अपने पन्नों पर डाल कर उन्हें एक स्थाई रूप देना चाहेंगे। खबरें आनलाईन के पढ़नेवालों की संख्या रोज बढ़ रही है। आप अपने किसी भी मित्र, परिचित या रिश्तेदार को किसी भी प्रकार की सूचना दे सकते हैं। उनकी खुशियों में शामिल होने के लिए हमारे पन्नों का इस्तेमाल करें। यह सेवा बिल्कुल मुफ्त है।
आप ख़ुद के बच्चे के जम्नदिन की ख़बर, अपने प्रियजनों के प्रति प्रेम का इजहार आदि भी कर सकते हैं। किसी को कोई बधाई भेजनी हो तो हम हैं न।
कुछ खरीदना चाहते हैं या बेचना चाहते हैं तब भी यह पन्ना आपके काम आएगा। आप बस बताइए आप क्या चाहते हैं। मिलेगा, जरूर मिलेगा.
हमें इस पते पर बताएं- helpmate@gmail.com
टाटा एआईजी से सफाई मांगी
भारतीय बीमा नियामक 'इरडा' ने टाटा एआईजी से उसके साझीदार एआईजी के आर्थिक संकट के बारे में स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।
टाटा एआईजी में अमेरिकी कंपनी का २६% हिस्सा है। कारोबारी क्षेत्र का अनुमान है की टाटा की मजबूत आर्थिक स्थिति इस मुश्किल की घड़ी में काम आएगी। एआईजी की हिस्सेदारी बाद में किसी दूसरे साझीदार को आसानी से बेची जा सकती है। लेकिन टाटा की ओर से अभी इस दिशा में आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है।

एआईजी को बचाने की कोशिश होगी
अमेरिका की केन्द्रीय सरकार ने दीवालिया होने की कगार पर खड़े एआईजी को बचाने के लिए ८५ ख़राब डॉलर की मदद का एलान किया है। यह कंपनी बीमा क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी संस्था है और इसके डूबने से अमेरिका ही नहीं दुनिया के देशों में आर्थिक और कारोबारी संकट पैदा हो की आशंका है।
अभी विगत सोमवार को ही निवेश बैंकिंग के शहंशाह समझे जानेवाले लीमन ब्रदर्स ने ख़ुद को दीवालिया घोषित कर दिया था। उसी दिन एक और बड़े निवेश बैंकर मेरिल लिंच ने भी हाथ खड़े कर दिए। इसे बैंक आव अमेरिका ने ५० ख़राब डॉलर में खरीदने का फ़ैसला करके संकट को कम करने की कोशिश की है। लेकिन तभी से बैंक आव अमेरिका के शेयरों के भाव गिर गए हैं। निवेशकों को शंका है कि बैंक आव अमेरिका मेरिल के भरी आर्थिक नुकसान को नहीं झेल पायेगा।
सोमवार को ही एआईजी के संकट की ख़बर आई थी। एआईजी का भारत में टाटा से मिल कर बीमा कंपनी का कारोबार है।

71 करोड़ का अक्षय कुमार
सिनेमा जगत के सूत्रों की मानें तो यूटीवी ने अभिनेता अक्षय कुमार को ७१ करोड़ रूपये में अपनी नई फ़िल्म के लिए साईन किया है। यह राशि हिन्दुस्तानी सिनेमा में अब तक की सबसे बड़ी अनुबंध राशि है। सिंग इस किंग की अपार सफलता के बाद से ही
अक्षय सुपर स्टारों की कतार में गिने जाने लगे हैं।

पाकिस्तान को घेरने की कोशिश?
भारत से लगी पाकिस्तान की सीमा पर सरगर्मी के संकेत हैं। पाकिस्तान की तरफ़ से भारतीय सैनिकों पर गोलीबारी की जा रही है। ऐसे में भारत ने रूस में बने सुखोई विमानों का एक जत्था सीमा के नजदीक कश्मीर के अवन्तिपुरा सैनिक हवाई अड्डे पर तैनात कर दिया है।
सुखोई विमान घातक परमाणविकआयुध ले जाने में सक्षम हैं। भारत सरकार की तरफ़ से अभी ये नहीं बताया गया है कि अचानक इन विमानों कि तैनाती कि क्या जरूरत पड़ गई है।
दिल्ली में राजनयिक सूत्रों ने आशंका जताई है कि भारत को अमेरिका ने पाकिस्तान पर दबाव बनने के लिए उकसाया है। याद रहे पाकिस्तान कि अफगानिस्तान से लगी सीमा पर अमेरिकी सैनिकों का आतंकवादी विरोधी अभियान जारी है।
पाकिस्तान के लाख विरोध के बावजूद अमेरिकी सैनिकों ने पिछले पखवाड़े में कम से कम तीन बार पाकिस्तानी सीमा का अतिक्रमण कर विद्रोहियों पर हमले किए हैं। इस क्षेत्र के इतिहास में ऐसा शायद पहली बार हुआ है कि एक संप्रभुता प्राप्त देश कि मर्जी के खिलाफ किसी तीसरी शक्ति ने उसकी सीमा में घुस कर अपने विरोधियों पर हल्ला बोला हो। इससे जाहिर होता है कि अमेरिका आतंकवादियों के सफाए के लिए किस कदर प्रतिबद्ध है।
अमेरिका ने पिछले दिनों खुल कर कहा है कि दुनिया में आतंकवादियों का सबसे बड़ा गढ़ पाकिस्तान ही है.

Labels:
अमेरिका,
आतंकी,
पाकिस्तान,
सीमा विवाद
Subscribe to:
Posts (Atom)